रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच देकर और डरा धमका कर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बजरंग दल ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच और डरा धमका कर 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने दर्द के बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और फिर इसकी भनक बजरंग दल को लग गई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जनवरी को जब वो नहा रही थी, तो दर्द से कहरा रही थी। उसकी चाची ने जब पूछताछ की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, पंडरी झंडा चौक में रहने वाला आरोपी चुड़ी के साथ ही चॉकलेट और नड्डा बेचने का काम करता है, जिसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस तरह से आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी किसी को देने पर वह जान से मारने की धमकी भी देता था। घटना की जानकारी लगते ही परिजन बजरंग दल के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJune 26, 2026Aaj Ka Panchang 26 June 2026: निर्जला एकादशी व्रत पारण आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Big breakingJune 26, 2026Aaj ka Rashifal 26 June 2026 : सिंह और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल
Big breakingJune 25, 2026मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील
Big breakingJune 25, 2026खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
