रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच देकर और डरा धमका कर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बजरंग दल ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां 55 साल के बुजुर्ग ने चॉकलेट का लालच और डरा धमका कर 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने दर्द के बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और फिर इसकी भनक बजरंग दल को लग गई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जनवरी को जब वो नहा रही थी, तो दर्द से कहरा रही थी। उसकी चाची ने जब पूछताछ की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, पंडरी झंडा चौक में रहने वाला आरोपी चुड़ी के साथ ही चॉकलेट और नड्डा बेचने का काम करता है, जिसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस तरह से आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी किसी को देने पर वह जान से मारने की धमकी भी देता था। घटना की जानकारी लगते ही परिजन बजरंग दल के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
Big breakingAugust 11, 2026‘हरेली तिहार’ पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी का ऐलान, कल सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
Big breakingAugust 11, 2026CG : बेरोजगार युवाओं के लिए खबर, 12 और 13 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प आयोजन
Big breakingAugust 11, 2026Hareli 2026: छत्तीसगढ़ में क्या है हरेली का महत्व, खेती-किसानी से लेकर प्रकृति और लोकसंस्कृति तक जुड़ी है इसकी पहचान
