AAP आज प्रदेशभर में करेगी चक्काजाम, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। पार्टी की मांग है कि धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए। AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।

सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद कर दी गई। इसके अलावा लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण लिया जा रहा है और कई किसानों को अब तक टोकन नहीं मिला।

AAP का आरोप है कि टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इस स्थिति में किसानों की परेशानी बढ़ रही है और उन्हें समय पर धान बेचने का मौका नहीं मिल रहा।

रायपुर में आज दोपहर 12 बजे AAP नेशनल हाईवे-30, अभनपुर पर चक्काजाम करेगी। पार्टी ने पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में यह आंदोलन किया है ताकि सरकार अपनी खरीद प्रक्रिया में सुधार करे और अंतिम तिथि बढ़ा कर किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *