रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। पार्टी की मांग है कि धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए। AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।
सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद कर दी गई। इसके अलावा लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण लिया जा रहा है और कई किसानों को अब तक टोकन नहीं मिला।
AAP का आरोप है कि टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इस स्थिति में किसानों की परेशानी बढ़ रही है और उन्हें समय पर धान बेचने का मौका नहीं मिल रहा।
रायपुर में आज दोपहर 12 बजे AAP नेशनल हाईवे-30, अभनपुर पर चक्काजाम करेगी। पार्टी ने पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में यह आंदोलन किया है ताकि सरकार अपनी खरीद प्रक्रिया में सुधार करे और अंतिम तिथि बढ़ा कर किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 25, 2026एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
Big breakingJune 25, 2026CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी
Big breakingJune 25, 2026मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल
Big breakingJune 25, 2026Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट
