सूरजपुर। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसपारा में अवैध गिट्टी खदान में मंगलवार दोपहर मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम केतका कोलढोडहीपारा निवासी देव सिंह ने थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भाई देवशंकर सिंह पिता फुलसाय गोड 40 वर्ष मंगलवार सुबह अपने साथी जंगसाय राउत और बालकेश्वर राउत के साथ गिट्टी तोड़ने के लिए ग्राम केतका परसपारा स्थित अवैध गिट्टी खदान में गया था।दोपहर लगभग दो बजे गिट्टी तोड़ने के दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई, जिससे देवशंकर सिंह मिट्टी के नीचे दब गया। घटना के बाद साथियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के साथ गए जंगसाय ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वजन को दी।सूचना मिलते ही देव सिंह और उनके चाचा फुलसाय मौके पर पहुंचे, जहां देवशंकर सिंह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की सूचना एसडीएम सूरजपुर को भी दी गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने परिवार का प्रमुख सहारा था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 30, 202600 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शासकीय बालिका गृह, शंकर नगर रायपुर में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने बेटियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, उत्साह और आत्मविश्वास को करीब से जाना। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बेटियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनना उनके लिए बेहद आत्मीय और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बेटियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आगे बढ़ने के समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि शासकीय बालिका गृह में रहने वाली बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Big breakingAugust 30, 2026नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
ChhattisgarhAugust 30, 2026गंगरेल, रुद्री डेम, माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Big breakingAugust 30, 2026CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों को रोकना पड़ा भारी, विवाद के बाद युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत








