धमतरी। धमतरी जिला अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय युवती दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीएचएमओ डॉ. उत्तम कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोनडर और धमतरी सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Big breakingSeptember 13, 2026उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया साइबर संकल्प का शुभारंभ, रविवि में 500 से अधिक विद्यार्थियों से से किया सीधा संवाद
Big breakingSeptember 13, 2026CG : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय








