रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार,घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां बालिका रोते हुए मिली। बालिका ने परिजनों को बताया कि युवक उसे अपने कमरे में ले गया था और उसके साथ गंदा काम किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 29, 2026बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से सक्रिय हुआ मानसून, अगले 4 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
Big breakingJuly 29, 2026Special Train: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेन
Big breakingJuly 29, 2026पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingJuly 29, 2026रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
