जांजगीर चांपा। यहां के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया
लोगों ने बताया कि बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है. दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि दो मंजिला दुकान और तीसरे मंजिल मे निवास होने के कारण दुकान मालिक का बेटा सामान को बचाने के लिए ऊपर ही रुक गया और आग की लपटे देखकर घर के अंदर का शटर बंद कर घुस गया, मगर जब आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू टीम शटर तोड़कर अंदर घुसी तो युवक जला हुआ मिला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल भेज दिया गया।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 1, 2026FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये विकल्प! LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न
Big breakingSeptember 1, 2026Business Ideas: घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिटेल
Big breakingSeptember 1, 2026CG – महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट : सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..
Big breakingSeptember 1, 2026ब्रेकिंग : तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..








