रायपुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 कमांडो टीम के एक जवान शहीद हो गए, जबकि 3 नक्सलियों को मार गिराया गया है। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। मुठभेड़ गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र में हुई, जो अबूझमाड़ के जंगलों से सटा इलाका है।
जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी की सुबह माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में C-60 के जवान कांस्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मौके से एक AK-47 और एक SLR राइफल भी बरामद की गई है। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले 5 फरवरी को छत्तीसगढ़–तेलंगाना बॉर्डर पर भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर उधम सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नक्सलियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 11, 2026आज का पंचांग 11 जुलाई 2026: त्रिपुष्कर के साथ अमृतसिद्धि योग आज, जानें योग, नक्षत्र और राहुकाल
NATIONALJuly 11, 2026Aaj ka Rashifal 11 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Big breakingJuly 10, 2026जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Big breakingJuly 10, 2026सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
