ACCIDENT NEWS: एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Spread the love

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार, 29 अप्रैल की देर रात हुआ।

वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं, मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है

Author Profile

newstodayindia