धमतरी। धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवा की लाश फांसी पर लटकी मिली है. मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जवान को शराब पीने की लत थी। परिजनों ने उसे शराब सेवन करने से मना किया था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 27, 2026छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश
Big breakingJune 27, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Big breakingJune 27, 2026CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट
Big breakingJune 27, 2026नक्सलमुक्त बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज प्रमुखों से मांगा सहयोग
