ATF Rate Increase: ईरान युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में बढ़ते तेल संकट का असर अब भारत के एविएशन सेक्टर पर भी दिखने लगा है, जहां 1 अप्रैल से विमानों के ईंधन यानी ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संकेत दिए हैं कि ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं,
इसलिए तेल के दाम बढ़ने का असर अप्रैल से दिख सकता है। उन्होंने माना कि एयरलाइंस कंपनियां आर्थिक दबाव में हैं और सरकार इस मुद्दे पर उनसे लगातार बातचीत कर रही है। दरअसल, किसी भी एयरलाइन की कुल लागत में ATF का हिस्सा 35 से 45 प्रतिशत तक होता है, और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से कंपनियों का खर्च तेजी से बढ़ रहा है।
इसके अलावा, खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने, बीमा महंगा होने और उड़ानों के रूट प्रभावित होने से ऑपरेशनल लागत और बढ़ने की आशंका है। हालांकि सरकार की कोशिश है कि यात्रियों पर इसका सीधा असर तुरंत न पड़े, लेकिन अगर ATF महंगा होता है तो आने वाले समय में हवाई किराए में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 10, 2026CG : इस कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण, पीट-पीटकर किया लहूलुहान…इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
Big breakingMay 10, 2026CG-खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी
Big breakingMay 10, 2026CG – सड़क किनारे मिले 2 रहस्यमयी बॉक्स, खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…
Big breakingMay 10, 2026समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
