केरल । कोच्चि शहर के वदुथला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराये के घर से 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें 14 साल और 4 साल के दो बेटे तथा 2 साल की बेटी है। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कोच्चि में किराये के मकान में रह रहा था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक केबल तकनीशियन घर पहुंचा और खिड़की से अंदर झांकने पर दो महिलाओं के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया, हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस परिवार की परिस्थितियों और इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में इस घटना से गहरा सदमा है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
