रायपुर डेस्क। अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की जांच अभी जारी ही है कि अब बद्रीनाथ धाम से भी चढ़ावे और दान राशि में गड़बड़ी के आरोप सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगे आरोपों ने तीर्थ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच समिति गठित कर दी है। जिन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनसे जवाब-तलब किया गया है और पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने का भरोसा दिया गया है।
समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर आरोप लगाए गए हैं कि मंदिर के चढ़ावे और दान राशि के उपयोग में अनियमितताएं हुईं और कुछ रकम का निजी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बीकेटीसी प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे के भीतर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने गिनती प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इसी बीच, चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने अपने कथित निजी सचिव को लेकर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका कोई निजी सचिव नहीं है और जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, वह मंदिर समिति का नियमित कर्मचारी है।
अब सबकी नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे साफ होगा कि मामला सिर्फ आरोपों तक सीमित है या वाकई चढ़ावे के पैसों में कोई बड़ी गड़बड़ी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 19, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingAugust 19, 2026रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Big breakingAugust 19, 2026नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 19, 2026श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
