रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद मामला पूरी तरह गरमा गया है। बेघर हुए सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार सुबह फूट पड़ा और उन्होंने सीधे मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक कॉलोनी के निर्माण के नाम पर उनकी जमीन खाली करवाई गई, जिससे दशकों से रह रहे परिवार अचानक बेघर हो गए। उनका कहना है कि अब उनके पास रहने की कोई जगह नहीं बची है।
लोगों ने साफ कहा कि अगर सरकार ने उन्हें हटाया है तो कम से कम पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। कड़कड़ाती धूप और अनिश्चित भविष्य के बीच ये परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और पूरे मामले पर नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
Big breakingAugust 20, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Big breakingAugust 20, 2026रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – पारवानी
