कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिले के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखा गया। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में भी मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
इसी दौरान चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) कहीं से लौट रहे थे। तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए।
पेड़ के नीचे खड़े होने के कुछ ही देर बाद तेज आंधी के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर तीनों के ऊपर गिर गई। डाल इतनी भारी थी कि तीनों उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत डाल को हटाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
Big breakingJuly 28, 2026छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Big breakingJuly 28, 2026BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर,भोरमदेव मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
Big breakingJuly 28, 2026Monsoon Update: मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी