कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। जहां सोढ़ा गांव के नाले के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले के किनारे फेंक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोढ़ा गांव के ग्रामीणों ने नाले के पास तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब संदिग्ध बोरी की जांच की तो उसके अंदर एक युवक का शव कई टुकड़ों में मिला। पुलिस ने शव की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में की। बताया गया कि 28 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। इसी बीच महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कोमल वर्मा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े किए और उन्हें बोरी में भरकर सोढ़ा गांव के नाले के पास फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामस्नेही और उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा पोड़ी चौकी पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी घटना कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पांडातराई थाना और पोड़ी चौकी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे
Big breakingSeptember 13, 2026जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 13, 2026तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत








