बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी में घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में अमन तिवारी और ईशांत सिंह मंडलोई का नाम सामने आया। ईशांत के मकान से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और लाइटर बरामद किया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 10, 2026इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड, राज्यपाल डेका से मिले कुलपति चंदेल
Big breakingSeptember 10, 2026जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
Big breakingSeptember 10, 2026मुख्यमंत्री ने किया स्वदेशी मेला के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन
Big breakingSeptember 10, 2026छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हाहाकार, मरीजों का आंकड़ा 340 के पार








