रायपुर : होली के त्यौहार और आगामी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा यात्रियों को कंफर्म बर्थ सुनिश्चित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन उन हजारों प्रवासियों और छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगी, जो होली पर मुंबई (LTT) या झारखंड की ओर यात्रा करने वाले हैं। अतिरिक्त कोच और विशेष फेरों से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा।
होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन 02 और 09 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन 04 और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को एलटीटी से प्रस्थान करेगी।गा
ड़ी संख्या 08609 (हटिया से एलटीटी): यह ट्रेन सोमवार को शाम 16.20 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को बिलासपुर (01.15 बजे), रायपुर (02.55 बजे) और दुर्ग (03.55 बजे) पहुंचेगी। बुधवार को यह ट्रेन 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इसमें 02 एसी-II, 05 एसी-III, 02 एसी-III इकॉनमी, 07 स्लीपर और 04 जनरल कोच शामिल होंगे।
यह ट्रेन अपने मार्ग में राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, मनमाड और कल्याण जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
- कुल फेरे: 02-02 (दोनों दिशाओं में)
- कुल कोच: 22 (एसी, स्लीपर और जनरल सहित)
- प्रमुख स्टेशन: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, नागपुर और मुंबई
- तारीख: 02 मार्च से 11 मार्च 2026 क
- बीचयात्री इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या रेलवे काउंटर से करा सकते हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे आने वाले दिनों में कुछ और रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सकता है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 18, 2026नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल
Big breakingApril 18, 20265 रु के पुराने नोट के बदले 37 लाख देने का लालच देकर 11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Big breakingApril 18, 2026बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद
Big breakingApril 18, 2026सरेराह युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, घटना CCTV में कैद
