रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल डेका और उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा के बीच प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक सुधार, विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन और नवाचार को बढ़ावा देने के विषयों पर उच्च शिक्षा मंत्री से विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने और विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनकी व्यवस्थाओं में सुधार और उनके प्रभावी निराकरण से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा क्षेत्र को और सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार साझा किए।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 27, 2026BREAKING : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें आदेश..!!
Big breakingJuly 27, 2026CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट
Big breakingJuly 27, 2026BREAKING NEWS : राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की सौजन्य भेंट
NATIONALJuly 27, 2026Sawan 2026 Start Date : 30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का सही तरीका
