रायपुर। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में अब पढ़ाई करने वाले भावी इंजीनियर भगवद् गीता का अध्ययन भी करेंगे। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से सीएसवीटीयू ने इस्कॉन मंदिर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र भगवद् गीता को अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर सकेंगे। यह एमओयू युवा दिवस के अवसर पर भिलाई के कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा और इस्कॉन मंदिर के रघुवर दास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहिब ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें आध्यात्म के माध्यम से अपनी परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई आईआईटी में पहले से ही भगवद् गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है और अब छत्तीसगढ़ के तकनीकी विश्वविद्यालय तथा उनसे संबद्ध कॉलेजों में भी इसकी पढ़ाई कराई जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Big breakingAugust 11, 2026बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल, नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली
Big breakingAugust 11, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
Big breakingAugust 11, 2026सीएम के नवा रायपुर निवास में मनेगी हरेली तिहार
