रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना खमतराई स्थित आयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। फैक्ट्री में लगी आगजनी से फैक्ट्री के चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिति नजर आ रही है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
धुएं का काला गुबार शहर में दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है। राहत की बात ये है कि इस घटना में जनहानी नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और इस घटना के साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 17, 2026CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार
Big breakingAugust 17, 2026नागपंचमी आज : 23 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग, अब करना होगा 14 वर्ष का लंबा इंतजार
Big breakingAugust 17, 2026पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Big breakingAugust 17, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र
