रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सदन में डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।
आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामले को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी। इसके साथ ही रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा भी सदन में उठेगा, जिस पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 13, 2026तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत
entertainmentSeptember 13, 2026‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
Big breakingSeptember 13, 2026नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 72.60 लाख रुपए से अधिक की राशि का निपटारा








