CG NEWS: राज्य में संचालित स्कूलों में अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षकों को विद्यालय बंद होने के पहले सभी कक्षाओं, शौचालयों, प्रयोगशालाओं और खेल के मैदानों की गहन जांच करनी होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं।
निर्देश में कहा गया है कि राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला संचालन समयावधि एवं छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अत्यंत आवश्यकता है। अक्सर यह देखा गया है कि विद्यालय में उचित देखरेख न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त, असावधानीवश किसी छात्र के कक्षा या शौचालय में बंद रह जाने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।
ये निर्देश दिए
प्रतिदिन विद्यालय बंद होने के पूर्व संस्था प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कक्षाओं, शौचालयों, प्रयोगशालाओं और खेल के मैदानों की गहन जांच कर ली गई है या नहीं। कोई भी छात्र परिसर के भीतर नहीं होने पर ही कमरों और मुख्य द्वार पर ताला लगाया जाएगा।
इसके लिए विद्यालय में प्रतिदिन रोटेशन के आधार पर नोडल शिक्षक/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो छुट्टी के समय पूरे परिसर का निरीक्षण कर ताला बंद करवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगा। साथ ही छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों के सुरक्षित निकास के लिए गेट पर शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी।
निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय परिसर में गड्ढे व खुला बोरवेल होने पर उसे तत्काल बंद करवाने को कहा गया है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में दीवारें गीली होने के कारण खुले बिजली तारों को चेक कर ठीक करावाने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 6, 2026CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी
Big breakingSeptember 6, 2026Suicide : सीआरपीएफ कैंप में आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश, 15 साल से थे तैनात
Big breakingSeptember 6, 2026दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Big breakingSeptember 6, 2026CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के बदले टीआई, देखें आदेश…..








