रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित अपने जोनल कार्यालय में करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद बाहर निकलीं शेफाली ने मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी शेफाली बग्गा के कथित संबंध महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जोड़कर जांच कर रही है। एजेंसी का दावा है कि शेफाली विदेश, खासकर दुबई और लंदन से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं। जांच के दौरान ऐसे कई डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल कंटेंट मिलने की बात कही जा रही है, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
ईडी का यह भी आरोप है कि शेफाली केवल बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार ही नहीं करती थीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े सुझाव और टिप्स भी उपलब्ध कराती थीं। इसके अलावा उनके नाम से संचालित एक टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में है। एजेंसी अब इस चैनल से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
ईडी के अनुसार, खंजन ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर माना जाता है और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच जारी है। इसी कड़ी में शेफाली बग्गा और ठक्कर के बीच संभावित संपर्क और वित्तीय संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।
शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया का चर्चित चेहरा हैं। वे कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स होस्ट कर चुकी हैं और ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल ईडी मामले में दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 6, 2026दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Big breakingSeptember 6, 2026CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के बदले टीआई, देखें आदेश…..
entertainmentSeptember 6, 2026100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री
Big breakingSeptember 6, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार








