Skip to content
Fri, Aug 7, 2026

  • Big breaking
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Education
  • Political
  • Raipur
  • Treanding
  • Home
  • Chhattisgarh
  • CG – ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार, ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये

CG – ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार, ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये

newstodayindiaMarch 10, 2026March 10, 2026

Spread the love

बिलासपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक पुलिस के नाम से ई-चालान भरने का मैसेज आता है, तो सावधान हो जाइए। बिलासपुर में साइबर ठगों ने ई-चालान की आड़ में एक ट्रेन मैनेजर के बैंक खाते पर डाका डाला है। शातिर ठगों ने महज 11 मिनट के भीतर उनके क्रेडिट कार्ड से 2.85 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा सांई भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। विवेक के मोबाइल पर ई-चालान का एक मैसेज आया। मैसेज में ओवर स्पीड का हवाला दिया गया था। जैसे ही उन्होंने विवरण देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया, उसमें कोई राशि नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने लिंक बंद कर दिया, लेकिन तब तक ठग उनके फोन का एक्सेस हासिल कर चुके थे। ठगों ने ई-मेल के जरिए विवेक के आईसीआईसी बैंक से लिंक अमेजन पे क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन 75-75 हजार रुपये के किए। तीसरे ट्रांजेक्शन में 70 हजार और चौथे में 65 हजार रुपये म्यूल खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

शातिर ठगों ने विवेक की असली ई-मेल आईडी को बदलकर अपनी फर्जी आईडी (bohwtwx629@sheinup.com) लिंक कर दी, ताकि ट्रांजेक्शन के अलर्ट उन्हें न मिल सकें। विवेक ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Author Profile

newstodayindia
Latest entries
  • Big breakingAugust 7, 2026मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
  • ChhattisgarhAugust 7, 2026शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • ChhattisgarhAugust 7, 2026छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
  • ChhattisgarhAugust 7, 2026ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर : गृहमंत्री विजय शर्मा
Big breakingChhattisgarh
Tagged CG – Train manager becomes victim of cyber fraud, lakhs of rupees withdrawn from account after clicking on e-challan link

Post navigation

⟵ मिस इंडिया अर्थ से 4 बच्चों की ‘अम्मा’ तक का सफर,सायाली सुर्वे फिर अपनाया हिंदू धर्म, मुस्लिम पति को बताया दुश्मन…
CG Budget Session: रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सदन में घमासान, मंत्री अरुण साव ने जांच कराने का किया ऐलान ⟶

Related Posts

नैनो उर्वरक से बदली किसान रेशम की किस्मत, कम लागत में कमा रहे अच्छा मुनाफा
Spread the love

Spread the love रायपुर। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं, इस बात को सच…

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा
Spread the love

Spread the love मुख्यमंत्री साय की घोषणा का हुआ पालन रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण
Spread the love

Spread the love 00 मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को मिली राहत, हजारों रुपये की छूट 00…

Recent posts

Big breakingChhattisgarh

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

newstodayindiaAugust 7, 2026

15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय वीबी-जी राम जी मिशन से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6,855 करोड़…

Chhattisgarh

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

newstodayindiaAugust 7, 2026

सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा पारस पोर्टल से योजनाओं की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

newstodayindiaAugust 7, 2026

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे…

Chhattisgarh

ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर : गृहमंत्री विजय शर्मा

newstodayindiaAugust 7, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की तैयारी के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि UCC ऐसा विषय है जिस पर समाज में…

Copyright © 2025 india news today | Extensive News by Ascendoor | Powered by WordPress.