रायपुर । छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भीषण गर्मी के बाद अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने राहत के संकेत दिए हैं। राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और रात में तेज अंधड़ चला, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है, जहां राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 4 और 5 मई को इन गतिविधियों में और तेजी आने की चेतावनी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (ट्रफ) पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिख रहा है। इसके चलते रविवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
रायपुर के लिए 3 मई का पूर्वानुमान बताता है कि आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 24, 2026बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Big breakingJune 24, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, 24 घंटे में 75% प्रदेश कवर, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
ChhattisgarhJune 24, 2026अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
Big breakingJune 24, 2026दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात
