रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेज छात्रों के लिए अब पढ़ाई का सिस्टम पहले से ज्यादा सख्त होने जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव लागू करने की तैयारी कर ली है।
अब कॉलेजों में नियमित उपस्थिति, समय पर कक्षाएं और लगातार मूल्यांकन पर जोर दिया जाएगा। सबसे बड़ा नियम यह है कि अगर किसी छात्र की उपस्थिति 75% से कम रही तो उसके परिवार से सीधे संपर्क किया जाएगा।
नए एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक कॉलेजों को रोजाना कम से कम 7 घंटे चलाना होगा और हर पीरियड की अवधि 1 घंटे तय की गई है। इसका मकसद सिर्फ अनुशासन नहीं, बल्कि पढ़ाई को मजबूत करना और परीक्षा के दबाव को कम करना बताया जा रहा है।
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी, बिलासपुर की तरफ से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि मुख्य परीक्षा में वही छात्र बैठ सकेंगे जिनकी उपस्थिति 75% या उससे अधिक होगी। इससे कम उपस्थिति वाले छात्रों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
