रायपुरCG NEWS: छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम की पावन धरती पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था और अध्यात्म का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
भगवान श्रीराम की भूमिका से घर-घर में पहचान बना चुके अरुण गोविल की आवाज गूंजते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की और राजिम कुंभ के भव्य आयोजन व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अरुण गोविल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, यहां की जनआस्था और लोगों का आत्मीय स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव है, और राज्य सरकार आस्था, संस्कृति व पर्यटन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में दयाल दास बघेल, राजेश अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजिम कुंभ कल्प 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिल रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 20, 202621वीं सदी में कंटेंट क्रिएशन युवाओं के लिए असीम संभावनाओं का क्षेत्र : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
ChhattisgarhMay 20, 2026सुशासन तिहार 2026 :जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
Big breakingMay 20, 2026आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
Big breakingMay 20, 2026‘सियान गुड़ी’ में बुजुर्गों को मिल रहा नया जीवन, थेरेपी से बदली जिंदगी
