गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प, 10 घरों में आगजनी: 3-4 वाहन फूंके, पुलिसकर्मी घायल; गांव में भारी बल तैनात

Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है।

विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और करीब 10 घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही 3 से 4 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट हुई थी, जो देखते ही देखते दो समुदायों के संघर्ष में बदल गई। हमले में कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देर रात IG भी गांव पहुंचे, जिसके बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *