गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और करीब 10 घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही 3 से 4 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट हुई थी, जो देखते ही देखते दो समुदायों के संघर्ष में बदल गई। हमले में कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देर रात IG भी गांव पहुंचे, जिसके बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
