रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। वहीं लखीमपुर लोकसभा प्रभार के सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है।
साव ने कहा कि यह विजय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संघर्ष से मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस जीत को राष्ट्रहित की जीत बताया।
साव ने कहा कि असम की जनता ने कांग्रेस के आतंक, नकारात्मक और तुष्टिकरण के विचारों को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। यह जीत विकसित असम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
लखीमपुर लोकसभा प्रभार के इन भाजपा प्रत्याशियों ने दर्ज की जीतउप मुख्यमंत्री साव को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने असम के लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया था, इसमें भाजपा के सभी आठों प्रत्याशी ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की है। धेमाजी विधानसभा में डॉ रनोज पेगू, जोनाई में भुवन पेगु जी, सिसिरबोरगांव में जीवन गोगोई जी, लखीमपुर में मानव डेका जी, ढकुआखाना में नबा कुमार दलई जी, डुम डुमा में रुपेश गोवाला जी, सदिया में बलिन चेतिया जी एवं रोंगोनदी में ऋषिराज हजारिका जी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 7, 2026बस्तर संभाग में 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा
Big breakingAugust 7, 2026कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
Big breakingAugust 7, 2026ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
Big breakingAugust 7, 2026समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल
