दरअसल, ये दर्दनाक सड़क हादसा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पोंडा क्षेत्र के पास भरत बगला इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीएमसी डोडा (GMC Doda) रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जो टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ वह 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब टेम्पो में सवार सभी लोग किसी काम से पोंडा की ओर जा रहे थे। गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।




