रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी (Raipur Crime News) से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
बता दें कि, मामले की शुरुआती जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर कोई हादसा। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद महादेव घाट क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। डीडी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत
entertainmentSeptember 13, 2026‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
Big breakingSeptember 13, 2026नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 72.60 लाख रुपए से अधिक की राशि का निपटारा
Big breakingSeptember 13, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम








