रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवक भीषण ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना वीभत्स था कि युवक का दाहिना हाथ पूरी तरह कटकर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद युवक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा और गंभीर हालत में प्लेटफॉर्म के पास तड़पता दिखा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर इसे ट्रेन हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके की परिस्थितियों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त
Big breakingAugust 25, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
Big breakingAugust 25, 2026गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Big breakingAugust 25, 2026Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें








