बिना अनुमति केदारनाथ पहुंचा हेलीकाप्टर, मच गया हड़कंप…

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में हेली कंपनियां हेलीकाप्टर संचालन में नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा मामला हेरिटेज एविएशन का है। कंपनी के एक हेलीकाप्टर ने बीते सोमवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अनुमति निरस्त करने के बावजूद खराब मौसम में यात्रियों की जान को जोखिम में डालते हुए केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी।

गंभीरता से लेते हुए यूकाडा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हेली कंपनी के हेलीकाप्टर की यूकाडा के सभी हेलीपैड से हवाई संचालन पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन करने वाली कंपनियां नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रही हैं, चाहे इसके लिए उन्हें यात्रियों की जान से ही क्यों न खेलना पड़े।

इस वर्ष उत्तराखंड में पांच हेलीकाप्टर हादसों में 13 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके हेली कंपनियां सबक लेने को तैयार नहीं है।

 

बीते सोमवार को हेरिटेज एविएशन के हेलीकाप्टर ने देहरादून से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान को अनुमति मांगी। यूकाडा ने उसे दोपहर दो बजे उड़ान की अनुमति दी। इसके बाद मौसम खराब होने के कारण यूकाडा ने यह अनुमति निरस्त कर दी।

 

 

 

 

 

Author Profile

News Today India