रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण पुलिस ने आईडीबीआई के कर्मचारी को 40 लाख की ठगी मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फिक्स डिपाॅजिट के नाम पर दंपति को चूना लगाया। पीड़ितों को जब पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, धरसींवा निवासी नेरेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा ने आईडीबीआई बैंख शाखा चरौदा में बैंक खाता खुलवाया, जिसमें दोनों ने 40 लाख रूपए जमा किये थे। दोनों इन रूपए को फिक्स डिपाॅजिट कराने के उद्देश्य से आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी राजा खुंटे से मिले। राजा खुंटे ने दोनों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक मांगे। दंपति ने आरोपी को सभी जरुरी दस्तावेज दे दिए, जिसके बाद उन्हें फिक्स डिपाॅजिट खाता खोलने की पावती दी गई।
दोनों ने 2023 में अपने-अपने नाम से 20-20 लाख रूपए फिक्स डिपाॅजिट करा दिए। 2 मार्च 2026 को दोनों को निजी कार्य के लिए रूपयों की आवश्यकता थी। दोनों ने बैंक के कर्मचारी राजा खुंटे से संपर्क किया। राजा खुंटे ने बताया कि उनके जमा रूपयों की हेराफेरी हो गई है, अभी राशि उपलब्ध नहीं है।
इसके बाद दंपति बैंक पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि राजा खुंटे ने उनके द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक का दुरूपयोग कर खाते से 40 लाख रूपए निकाल लिए थे।
बैंक से मिली जानकारी के बाद पति-पत्नी सीधे धरसींवा थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले में जांच कार्रवाई करते हुए राजा खुंटे को गिरफ्तार किया। आरोपी ने धोखाधड़ी की बात कबूल की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 28, 2026Parliament Monsoon Session : लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर हो रही चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG NEWS : उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, अरुण साव बोले – समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG BIG NEWS : अंधेरे में घने जंगलों की होगी निगरानी, रात में अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर, बस्तर में थर्मल ड्रोन तैनात
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
