ये इस्तीफा इसलिए अहम है क्योंकि इंडिगो एयरलाइन ने करीब ढाई महीने पहले बड़े स्तर पर उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थी। इस वजह से भारत के एविएशन सेक्टर में बड़ा संकट पैदा हो गया था।

इंडिगो ने रद्द कर दी थीं सैकड़ों उड़ानें
इंडिगो ने दिसंबर महीने के शुरुआती हफ्ते में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं क्योंकि एयरलाइन पायलटों के वास्ते नए उड़ान ड्यूटी मानदंडों को लागू करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थी। उड़ानें रद्द किए जाने से देश भर में हजारों यात्री फंस गए। इंडिगो के परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्राह्मणे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया, ताकि ऐसे व्यवधानों के कारणों की व्यापक समीक्षा और मूल्यांकन किया जा सके। इस समिति ने पिछले साल 27 दिसंबर को डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
इसके बाद विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने पिछले महीने हुई व्यापक उड़ान व्यवधानों के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और कंपनी के प्रमुख पीटर एल्बर्स के साथ-साथ दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 10, 2026CG – फांसी के फंदे पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, पूरे गांव में फैली सनसनी…पढ़िये पूरी खबर..!!
Big breakingMarch 10, 2026CG : जादू-टोने के शक में गला काटकर बैगा की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Big breakingMarch 10, 2026BREAKING : दुर्ग के बाद अब यहां अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Big breakingMarch 10, 2026इंडिगो के CEO ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया को सौंपी गई अंतरिम कमान
