करारी हार के बाद कांग्रेस की पहली बैठक, बिहार में इतनी बड़ी हार क्यों हुई ?

Spread the love

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने आज दिल्ली में पहली समीक्षा बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शामिल रहे। इस दौरान मीडिया ने राहुल गांधी से बिहार चुनाव को लेकर सवाल करने की कोशिश की तो वे बिना उत्तर दिए निकल गए।

बैठक में नेताओं ने चुनाव नतीजों की समीक्षा, संगठन की कमियों पर चर्चा कर आगे की रणनीति को लेकर सुझाव माँगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अब समझने की कोशिश कर रही है, कि बिहार में इतनी बड़ी हार क्यों हुई ? बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी गड़बडियों के सबूत इकट्ठा कर रही है। 2 हफ्तों में देश के सामने रखेंगे।

Author Profile

News Today India