भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, यह कार्रवाई दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ शामिल थे। सूचना के आधार पर टीम ने होटल में अचानक रेड मारी, जहां संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। जांच में पुष्टि हुई कि होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से जांजगीर जिले से आई दो युवतियों और भोपाल से किराए पर बुलाई गई एक युवती को रेस्क्यू किया।
बता दें कि, पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, दलाल के माध्यम से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। होटल संचालक और दलाल मिलकर बाहर से युवतियों को बुलाते थे और उन्हें किराए के मकान में ठहराते और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कार की व्यवस्था करते थे। आरोपी युवक इसी कार से युवतियों को कस्टमर तक ले जाता था।
पुलिस ने तीनों युवतियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल की रिसेप्शन संभालने वाली युवती को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। छावनी पुलिस ने होटल संचालक धनेस राय, दलाल और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 28, 2026सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट
ChhattisgarhMarch 28, 20265 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल
ChhattisgarhMarch 28, 2026राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले में प्रदेश देश में 19वें नंबर पर
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
