रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ के प्रसिद्ध कंकाली तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने जब तालाब के पानी में लाश देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
दो से तीन दिन पुराना है शव
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह 2 से 3 दिन पुराना है। पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका है, जिससे तत्काल पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।
हत्या या आत्महत्या?
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शहर के सभी थानों को गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले को दो एंगल से देख रही है, क्या यह महज एक दुर्घटना या आत्महत्या है? या फिर किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को तालाब में फेंका है?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 28, 2026सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट
ChhattisgarhMarch 28, 20265 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल
ChhattisgarhMarch 28, 2026राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले में प्रदेश देश में 19वें नंबर पर
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
