कांकेर। जिले के पखांजूर के सुभाष नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात महीनों से ताला जड़ा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ एक माह की छुट्टी पर गई थीं, लेकिन कई महीनों से वापस नहीं लौटीं। इसके कारण आस-पास के लगभग दो हजार ग्रामीणों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए मरीजों को दूर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हो रही है, जिन्हें नियमित जांच और उपचार की आवश्यकता रहती है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत घोड़ागांव के आरएचओएम को केंद्र की देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन आरएचओएम स्वास्थ्य बस्तर अभियान और टीकाकरण कार्य के कारण आठ गांवों में लगातार फील्ड ड्यूटी पर रहते हैं। इसी वजह से सुभाष नगर उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। सात महीने से सीएचओ अनुपस्थित हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक न तो केंद्र का निरीक्षण किया और न ही किसी विकल्पिक स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति की। ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल स्थायी स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति की मांग की है।
पखांजूर बीएमओ डॉ. वैष्णव ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की जानकारी नहीं थी। अगर यह लंबे समय से बंद पाया जाता है, तो जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 14, 2026विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स की बारिश: टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
ChhattisgarhMay 14, 2026दुर्ग में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी बिजली: मैदान से लौटते समय हादसा, रायपुर-बिलासपुर में भी आंधी और बारिश
ChhattisgarhMay 14, 2026छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें प्रभावित: 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 7 से 19 जून तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
ChhattisgarhMay 14, 2026पिछले सात महीनों से बंद पडा, पखांजूर सुभाष नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र
