रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 7 जून से 19 जून के बीच प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है, 6 ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी और 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के काम के चलते लिया है। इस कारण छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समर सीजन में बड़ी संख्या में यात्रियों की बुकिंग पहले से होने के कारण ट्रेनों के रद्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 8 से 19 जून तक केवल कोरबा और बिलासपुर के बीच संचालित होगी।
रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट भी बदले हैं। हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस अब रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेंगी। वहीं गोंडवाना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम चल रहा है, जिसमें 180 किलोमीटर से ज्यादा निर्माण पूरा हो चुका है। रेलवे का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी, नई ट्रेनें चल सकेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 19, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingAugust 19, 2026रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Big breakingAugust 19, 2026नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 19, 2026श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
