16 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 31 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान आदि की अमावस्या है। साथ ही आज वट सावित्री का भी व्रत किया जाएगा। आज शनि जयंती भी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 16 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे। जो आपकी पर्सनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या पदोन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। थोड़ी और मेहनत से सफलता मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नयी बातें सीखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली आएगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा। आज आपके तय किए गए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी बड़ी संपत्ति में निवेश करेंगे। आपके आय में वृद्धि होगी साथ ही आप आमदनी के नए अवसर भी खोजेंगे। आपके कार्यों में देरी हो सकती है। लेकिन आप अपने परिवार और कामकाज में संतुलन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके प्रति शत्रु भाव रखने वाले लोग आपसे दूरी बनाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको सरकारी कर्जमाफी का लाभ भी मिल सकता है। आज हो सके तो नये कामों को शुरूआत कर दें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में कार्यों के प्रति अपने विचार रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन उत्साह भरा होगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आपका सोशल सर्किल पहले से बेहतर होगा साथ ही लोगों के प्रति आपका व्यवहार कौशल में भी सुधार आएगा। आज आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। व्यापार में आज अधिक धन लाभ की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले जातकों को आज बेहतर परिणाम मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। जो लोग काफी दिनों से सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए दिन शुभ है आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जाने यात्रा आज लाभकारी सिद्ध होगी। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कार्यों में बदलाव करने से बचे। अगर व्यवसाय में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। आज आपके घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक-3
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आपको सुखद जीवन जीने के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।
- शुभ रंग- मैरुन
- शुभ अंक-6
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज अचानक मित्र से मुलाकात होगी। आप उनसे करियर को लेकर विचार विमर्श भी करेंगे। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें और उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकेबच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आज घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यों के लिए कारगर साबित होगी। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें। आज ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेखकों को आज सम्मानित किया जा सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 16, 2026ब्रेकिंग न्यूज़ : तेरा सटोरिया-मेरा सटोरिया” कांग्रेस-भाजपा में रार…
Big breakingMay 16, 2026CRIME NEWS: सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी
Big breakingMay 16, 2026Weather Update: मानसून से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, अगले 4 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
Big breakingMay 16, 2026विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 : ग्रामीण छत्तीसगढ़ के सशक्तिकरण का नया अध्याय
