Horoscope 30 March 2026, Kal Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 30 मार्च 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जा सकती है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर लग रही है।
वृषभ राशि- आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक चीजें संभल जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी बात हो सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत हो सकती है।
कर्क राशि- आज घर-परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें। शाम तक स्थिति बेहतर महसूस होगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होने की संभावना है।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज मेहनत का दिन है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, बस आराम भी करें।
वृश्चिक राशि- आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
धनु राशि- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें।
मकर राशि- आज का दिन व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। शाम को थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी।
कुंभ राशि- आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार था, उसमें आज प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज राहत भरा दिन रह सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी हल्का महसूस होगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 19, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingAugust 19, 2026रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Big breakingAugust 19, 2026नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 19, 2026श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
