Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 16 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Spread the love

Aaj ka Rashifal 16 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध और चंद्रमा धनु राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- अपनी बुद्धि और कौशल से शत्रुओं पर दबदबा कायम रखेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। खासकर जो अर्थशास्त्र की पढ़ाई करते हैं या मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हैं, उनके लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बौद्धिक कला से आप व्यापार को चमकाने में सफल होंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा बस मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- शादी-ब्याह तय हो सकता है। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। होशियार व्यक्तियों में गिनती होगी आपकी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अत्यधिक अच्छा है। गणेश जी को दुर्वा घास चढ़ाना शुभ होगा।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *