VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

Spread the love

नई दिल्ली। टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव आने वाला है और चर्चा शुरू हो चुकी है विराट कोहली के बाद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 वर्ल्ड कप के बाद कोहली वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नंबर-3 पर उनकी जगह कौन लेगा?

यहां एक नाम तेजी से उभर रहा है तिलक वर्मा। मुंबई इंडियंस के इस युवा बल्लेबाज को कोहली का सबसे मजबूत रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। IPL 2026 में उनका फॉर्म जबरदस्त रहा है, हाल ही में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा है। T20 में पहले ही खुद को साबित कर चुके तिलक अब वनडे में भी बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

23 साल की उम्र में उनके आंकड़े भी मजबूत हैं, T20 में 1300+ रन, कई शतक-अर्धशतक और घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन। अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो आने वाले समय में टीम इंडिया का नंबर-3 एक नया चेहरा हो सकता है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *