बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के प्लांटेड 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया।

बीडीडी टीम ने डिमाइनिंग करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी (1.5V AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं।

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 9, 2026सौम्या चौरसिया के खिलाफ नई चार्ज शीट पेश
ChhattisgarhApril 9, 2026हिंसा से हुनर तक: आत्मसमर्पित नक्सली अब बना रहे नए भविष्य की पहचान
Big breakingApril 9, 2026ताला काटकर घर में घुसा आरोपी, कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला
Big breakingApril 9, 202614 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन
