गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर बड़े पैमाने पर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि दुकानदारों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी किए गए आभूषणों में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मौजूद ज्वेलरी शॉप के मालिक आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। चोरों ने पूरे सामान पर ही हाथ साफ कर दिया था। शातिर चोर शॉप में बेसमेंट के रास्ते से भीतर दाखिल हुए थे। इस घटना की सूचना तुरंत गोबरा नवापारा थाना को दी गई। थाना प्रभारी खुद ही मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। दूसरी तरफ इस बड़ी वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी देखी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 21, 2026CG – राजधानी में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस……
Big breakingMarch 21, 2026CG : बड़े भाई ने लगाई डांट, तो 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान
Big breakingMarch 21, 20261 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स सिस्टम, HRA से अलाउंस तक बड़े बदलाव
Big breakingMarch 21, 2026छत्तीसगढ़ में जमीन और घर की रजिस्ट्री हुई सस्ती 0.60% सेस खत्म, आम जनता को बड़ी राहत
