जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान आकाश चौधरी के पानी में डूबने की खबर है। कोलाब नदी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है, जिसकी चपेट में आकर जवान लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई है। रविवार दोपहर से जवान की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन आज सोमवार को भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोटपाड़ पुलिस ने इस मामले में साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार एनएमडीसी में पदस्थ सीआईएसएफ के पांच जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। वहां खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह डूब गया। जब आकाश अपने साथियों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोटपाड़ पुलिस को सूचित किया गया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 4, 2026शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम……
Big breakingApril 4, 2026CG : बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट
Big breakingApril 4, 2026CG : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत
Big breakingApril 4, 2026CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश
